Jharkhand

*उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में हुई ई-राजस्व न्यायालय संबंधित बैठक,एसडीएम भी रहें मौजूद*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता रामगढ़ श्री रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में ई-राजस्व न्यायालय संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान सर्वप्रथम मैनेजर आईटी श्री वेदांत कुमार ने पीपीटी के माध्यम से उपस्थित सभी को ई-राजस्व न्यायालय के पोर्टल, पोर्टल पर आए मामलों आदि के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान श्री टोप्पो ने सभी अंचल अधिकारियों को सर्टिफिकेट वादों के निष्पादन हेतु संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी सर्टिफिकेट वादों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य लंबित वादों को भी निष्पादित करने का निर्देश दिया। श्री टोप्पो ने लंबित दाखिल खारिज मामलों को भी ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान श्री टोप्पो ने पार्टीशन एवं सकसेशन म्यूटेशन में बढ़ोतरी लाने के उद्देश्य से पार्टीशन व सकसेशन म्यूटेशन का मासिक रोस्टर तैयार कर शिविर आयोजित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया। साथ ही उन्होंने पोजेसन म्यूटेशन के लंबित मामलों को भी ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण को रोकने के उद्देश्य से सभी अंचल अधिकारियों को अपने स्तर से आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को 144 से संबंधित प्रतिवेदन जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandPakur

बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में रविवार...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पालू पंचायत के ग्राम टोकीसुद में मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित मंडा पूजा एवं भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पतरातु प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की साप्ताहिक...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पतरातू की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातू...