CrimeJharkhand

*सौंदा डी परियोजना में बंद खदानों में अवैध रूप से कोयला खनन को रोकने को लेकर सीसीएल द्वारा खदान के मुहाने को बंद की गई*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र में कोयला चोरों का उत्पात चरम सीमा पर देखते हुए आज सीसीएल द्वारा सौंदा डी परियोजना के बंद खदान के मुहाने को बंद की गई। चोरों द्वारा लगातार बंद खदानों से कोयला चुराने से बाज नहीं आ रहे थे। और सौंदा डी परियोजना की बंद खदानों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कोयला खनन का मामला उजागर होने के बाद प्रबंधन ने आज मंगलवार को परियोजना के सभी बंद भूमिगत माइंस के मुहाने को बंद कराने की पहल शुरू की है। जेसीबी के माध्यम से सौंदा ‘डीं’ के सभी चार भूमिगत खदान हाथीदाड़ी, बांसगढ़ा, अपर सिमाना और 34 नंबर माइंस के मुहानों में मिट्टी-पत्थर भरकर बंद किया गया । जिससे खदान में चोरों का प्रवेश रोका जा सके। इस दौरान सीनियर ओवरसियर डी. आर. महली ने बताया कि सभी खदान के मुहाने को बंद करने का निर्देश मिला है। जिसपर जेसीबी के माध्यम से मुहानें को भरकर बंद करने की कार्रवाई चल रही है। बताते चलें कि बीते दिनों सौंदा ‘डी’ परियोजना की बंद भूमिगत खदानों में लोहा चोरी और अवैध रूप से कोयला खनन का बड़ा मामला प्रकाश में आया था। मुहानों की दीवारों को ढाहकर चोरी की जा रही थी। खदान से लोहा और कोयला निकाला जा रहा था। ऐसे में कभी भी दुर्घटना की संभावना बनती दिख रही थी। इस अभियान में सिक्युरिटी इंचार्ज उमेश रविदास, होमगार्ड ऋषिकेश यादव, सुरक्षाकर्मी विशेश्वर भैना, आशिक अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...