Jharkhand

बुझ गया घर का इकलौता चिराग, मासूम पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, बुरी तरह झुलसने से मौत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग कटकमदाग प्रखंड के कुसुम्भा गांव में मंगलवार को 4 वर्षीय प्रियांशु पर 11 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित बिजली का तार गिर गया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। अंतत: इलाज के दौरान रांची रिम्स में बच्चे की मौत हो गई।बच्चे के पिता रंजीत शर्मा का पहले ही निधन हो चुका है। मां मजदूरी कर जीवन यापन करती है। प्रियांशु अपने घर का इकलौता पुत्र था। वहीं इस घटना के बाद उसकी जान बचाने के लिए लोग आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया। सोमवार शाम करीब सात बजे बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना सुबह करीब दस बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, प्रियांशु घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से प्रियांशु बुरी तरह झुलस गया। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक को दी। इसके बाद बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना के बाद रंजन चौधरी ने तुरंत सर्जरी और ऑर्थोपेडिक सर्जन को बुलाकर बच्चे को दिखाया। चिकित्सकों ने बताया कि प्रियांशु करंट से बुरी तरह झुलस गया था। उसके पैर, हाथ और शरीर के कई अभिन्न अंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। करीब 70 प्रतिशत तक जल चुका था। उधर, घटना के बाद मां का बुरा हाल है। आस-पास के लोग भी दुखी हैं, मां को समझ में नहीं आ रहा कि अब वह क्या करे। उधर कटकमदाग अंचल अधिकारी शशि भूषण सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर और परिवार वालों से बात करके पूरी घटना का जायजा लिया और परिवार को हर संभव सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसी तरह बिजली विभाग के उच्च अधिकारी से बात करने पर उन्होंने इस घटना की बहुत निंदा की है और उन्होंने कहा है कि परिवार को हर तरह की संभव सहायता पहुंचाया जाएगा और हर तरह की मुवाउजा का निष्पादन किया जाएगा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

रूद्र महायज्ञ में शामिल हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और विधायक रौशन लाल चौधरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातु प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालु...

JharkhandLohardaga

मौलाना जियाउल हक अशरफी ने रघुवर दास से किया शिष्टाचार भेंट मुलाकात, बुके देकर किया स्वागत!

Khabar365newsलोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट विकास, युवाओं की भागीदारी और लोहरदगा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

16 मार्च को 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, अप्रैल में 22 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त

Khabar365newsभारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए...