Jharkhand

*पतरातू स्थित रांची सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपाई कार्यकताओं को पतरातू पुलिस ने घंटों रोका,घंटों हुई नोंक-झोंक के बाद सभी रांची रवाना*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित आज रांची सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपाई कार्यकताओं को पतरातू पुलिस ने घंटों रोका इस बीच घंटों तक हुई नोंक-झोंक।आपको बताते चलें कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों व उनके कामकाज के खिलाफ आज भाजपा का सचिवालय घेराव का कार्यक्रम है। जिसे लेकर प्रशासन द्वारा झारखंड सचिवालय के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सचिवालय के पास इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं मोर्चा खोल रही है।जिस कारण सचिवालय के 200 मीटर के दायरे में आज मंगलवार सुबह 8:00 बजे से आज देर शाम तक लागू रहेगी। धारा 144 प्रभावी क्षेत्र में 5 या 5 से अधिक लोगों के एक साथ चलने या जमा होने पर पाबंदी रहेगी। जिसे लेकर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को पतरातू पुलिस द्वारा सचिवालय के आसपास रोकने का प्रयास किया गया जिस बीच पुलिस और नेताओं के बीच काफी नोंक-झोंक के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रांची सचिवालय की और रवाना हो गए हैं।

वहीं मौके पर पुर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं मुखिया सह भाजपा नेता किशोर महतो ने कहा धारा 144 को लेकर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देशानुसार एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी, पतरातू थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह द्वारा रांची सचिवालय विरोध कार्यक्रम में जाने से रोका गया था लेकिन पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच सफलता पूर्वक हुई समझौता के बाद हम लोग रांची रवाना हो गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuRamgarh

भेदभाव नहीं, जागरूकता है एड्स के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार’: AICC सचिव अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुराजमुंदरी, आंध्र प्रदेश: विश्व एड्स दिवस के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

स्कॉर्पियो और मारुति में टक्कर, एक घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत पी वी यू...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एसएस हाई स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातु एसएस हाई स्कूल के आदेश पाल...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू केचार लेबर कोड रद् विरोध में मार्च निकाला।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पीवीयूएनएल शाखा पतरातू...