बिहारब्रेकिंग

भागलपुर में पीएम मोदी के आने से पहले मर्डर, धोनी के साथ खेलने वाले खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या

Share
Share
Khabar365news

भागलपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट के बीच कॉलेज कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत टीएनबी कॉलेज स्थित सरकारी क्वार्टर में देर रात तृतीय वर्गीय कर्मचारी प्रभु नारायण मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक प्रभु नारायण ललमटिया थाना क्षेत्र के  नसरतखनी का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार प्रभु नारायण मंडल भाई सहित कुछ लोगों के साथ भारत पाकिस्तान का मैच देख रहा था। इस दौरान गोली मारने वाला युवक संजीव भी मैच देखने के लिए आया और मैच देख रहा था। मैच समाप्त होने के बाद संजीव झा वहां से चला गया और फिर वापस आया और प्रभु नारायण मंडल पर फायर कर दिया प्रभु को सीने में एक गोली लग गई। वहीं गोली मारने वाला संजीव झा वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल प्रभु को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही अभी परिजन घटना के कारण के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

वही अस्पताल पहुंचे सिटी डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और घटना के कारण का भी पता लगाया जा रहा है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सूत्रों की माने तो प्रभु टीएनबी कॉलेज में कर्मचारी होने के साथ-साथ प्लाटिंग का भी काम करता था जिसके कारण हत्या की बात बताई जा रही है। वहीं पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट चुकी है। वहीं आरोपी संजीव झां की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर हत्या का कारण क्या है। प्रभुनरायन मण्डल भागलपुर में महेंद्र सिंह धोनी के साथ सद्भावना कप मैच में क्रिकेट खेल चुका था। इस घटना ने प्रशासनिक व्यव्स्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आयुष हत्याकांड का खुलासा, मां-ममेरे भाई पर हत्या का आरोप

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 14 साल...