Jharkhand

अनुप्रिया फाउंडेशन की संस्थापिका अनुप्रिया प्रयास से पगमिल की जर्जर सड़क की मरम्मत कार्य शुरू

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग मेरे लिए केवल एक शहर नहीं बल्कि भावना है- अनुप्रिया

हजारीबाग

अनुप्रिया फाउंडेशन की संस्थापिका अनुप्रिया के अथक प्रयासों से आज शनिवार को पगमिल स्थित जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। यह कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहा है। वहीं अनुप्रिया ने बीते दिन ही अनुमंडल पदाधिकारी और उपायुक्त महोदया को सड़क मरम्मत के लिए ज्ञापन सौंपा था। उनकी इस त्वरित और कारगर पहल की सराहना करते हुए पगमिल के ग्रामीणों ने उन्हें साधुवाद और धन्यवाद दिया। जबकि इस मौके पर अनुप्रिया ने कहा, हजारीबाग मेरे लिए केवल एक शहर नहीं, बल्कि भावना है। इस शहर की बेहतरी के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगी। सड़क मरम्मत का कार्य शुरू होने से पगमिल के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने अनुप्रिया फाउंडेशन के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और इस कार्य के लिए शहबुद्दीन, शहीद हाश्मी, फैयाज़ुद्दीन अंसारी, अनीश अंसारी, आशिफ, मिस बाहुल हक, मकसूद आलम, मोहमद मजहर, धीरज कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने अनुप्रिया की प्रशंसा की। इस पहल ने न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामुदायिक प्रयासों से बदलाव लाया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना क्षेत्र मैक्स हॉस्पिटल...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सोहराय भवन पहुंचे CM हेमंत, JMM की बैठक आज

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री और JMM केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन सोहराय भवन पहुंच गए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC-JSSC परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर AJSU नेता संजय...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रोजेक्ट भवन से हटे अभ्यर्थी, कुटे मैदान में धरना

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL समेत नियुक्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे...