jamshedpurजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर की स्वर्णरेखा और खरकई नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर, डीसी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमशेदपुर में 60 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदी पिछले 18 घंटे से अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अभी स्वर्णरेखा नदी 123.20 मीटर और खरकई नदी 131.9 मीटर पर बह रही है। ऐसे में प्रशासन की ओर से नदी के तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार की सुबह शहर में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में स्वर्णरेखा और खरकई नदी के डूब क्षेत्रों, राहत शिविर आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने कदमा, शास्त्रीनगर, दोमुहानी, मानगो के शंकोसाई में डूब क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं को जाना तथा राहत बचाव टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिये। साथ ही बागुनहातु स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ हीराहत शिविर में ठहरे लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आश्रय स्थलों में पेयजल, खाद्य सामग्री सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं समुचित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। विशेषकर बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धों की देखभाल में कोई कोताही न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस दौरान डीसी ने शास्त्रीनगर, कदमा, दोमुहानी जैसे भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति, नालों की सफाई, पानी निकासी की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के जलस्तर पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाये तथा खतरे की स्थिति में तुरंत अलर्ट जारी कर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाये।

मौके पर सभी आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि राहत और बचाव सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे एवं नाव, मोटरबोट, जीवन रक्षक जैकेट, सर्चलाइट आदि की व्यवस्था पूरी तरह क्रियाशील हो।

नागरिकों से सहयोग करने की अपील
जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग एवं सतर्क है। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा आकस्मिक स्थिति में संयम और धैर्य बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर कंट्रोल रूम में 0657-2431028 पर संपर्क करें। निरीक्षण के दौरान एडीसी शभगीरथ प्रसाद सहित कई पदाधिकारी  मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...