लातेहार। मौजा करकट के ग्रामीणों ने उपायुक्त लातेहार को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाया है कि गांव के ही राम प्रसाद साव एवं अजय साव, पिता स्व. सीताराम साव ने खाता संख्या-51 की गैरमजरूआ जमीन पर अवैध रूप से दोबारा अतिक्रमण कर डोभा का निर्माण कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस डोभा में 10 सितंबर को गांव के एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी दिनांक 08 फरवरी 2022 को तत्कालीन एसडीओ को इस अवैध कब्जे के खिलाफ आवेदन दिया गया था। उस समय एसडीओ ने संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को बंद करा दिया था। लेकिन दो साल बाद संबंधित व्यक्तियों ने दोबारा कब्जा कर लिया और डोभा बना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन गैरमजरूआ है, जिस पर परंपरागत रूप से गांव के बच्चे खेलते आए हैं और मवेशियों का चारागाह भी रहा है। लेकिन आरोपी इसे अपना रैयती भूमि बताकर लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं। अयूब अंसारी मोहम्मद कामिल हुसैन मोहम्मद हामिद मियां मौत तौहीद अंसारी मोहम्मद मुबारक क़ायमउद्दीन अंसारी सबा बीवी रहिमन बीवी एनामुल अंसारी सोफिया नाज़ कशिश नाज हसन अंसारी नियामत अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने

उपायुक्त से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी लातेहार को भी भेजी गई है।

Leave a comment