हजारीबाग

वार्ड 21, 02 और 01 में गूंजा बदलाव का स्वर, तस्लीम अंसारी के समर्थन में कांग्रेस का सघन जनसंपर्क अभियान जारी ‌

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम चुनाव के मद्देनजर बुधवार को लेकर राजनीतिक कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के पक्ष में कांग्रेसियों ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21, 02 एवं 01 में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में कांग्रेस के कई पदाधिकारी सक्रिय कार्यकर्ता एवं सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। कांग्रेसी नेताओं ने डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं से तस्लीम अंसारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान मतदाताओं ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बदलाव और विकास के लिए इस बार समर्थन देने का भरोसा जताया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेसियों ने दावा किया कि जिस प्रकार का जनसमर्थन तस्लीम अंसारी को लगातार मिल रहा है, उससे उनकी जीत सुनिश्चित प्रतीत हो रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे क्रम संख्या 3, बैलेट पेपर पर ‘ चूड़ियां छाप ’ पर मोहर लगाकर विकास के पक्ष में अपना समर्थन दें। कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने कहा कि हजारीबाग की जनता बदलाव चाहती है। तस्लीम अंसारी एक स्वच्छ छवि और विकासोन्मुख सोच वाले उम्मीदवार हैं। नगर निगम में पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को गति देने के लिए उनका विजयी होना आवश्यक है। हजारीबाग सदर विधानसभा पूर्व कांग्रेस के प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रमंडलीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. प्रसाद मेहता ने कहा कि नगर निगम में स्वास्थ्य, स्वच्छता और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता होगी। तस्लीम अंसारी के नेतृत्व में शहर को नई दिशा और नई गति मिलेगी। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सचिव रेणु कुमारी ने कहा कि महिलाओं, युवाओं और पिछड़े वर्गों की उम्मीदें तस्लीम अंसारी से जुड़ी हैं। शहर के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जनता इस बार सही निर्णय लेगी। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, शैलेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ कांग्रेसी रजी अहमद जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान नगर अध्यक्ष परवेज अहमद सेवादल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, सलीम रजा, जावेद इकबाल, सुरेश कुशवाहा, दरगाही खान, निसार अहमद भोला, बाबु खान, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद साबिर, अनिल कुमार भुईंया, वशीम सर, शाबान रजा, माशूक रजा, मोहसिन अंसारी, सबिना खातून, मुनिया देवी, सकिना खातून, रेखा कुमारी, यशोदा देवी, पूनम देवी के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी, महिला तथा शहर के गण्यमान्य लोग शामिल थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

रामनवमी पर हजारीबाग में हिंसा की काली छाया: तीन घटनाओं से दहला जिला, गदोखर में युवक की दर्दनाक हत्या

Khabar365newsहजारीबाग। आस्था और श्रद्धा का पर्व रामनवमी इस बार हजारीबाग के लिए...

हजारीबाग

रामनवमी को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयार पूरी टीम

Khabar365newsहजारीबाग शहरी क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर बिजली विभाग ने...