Home Uncategorized *पीटीपीएस एसबीआई बैंक स्थित चोरों द्वारा की गई मोटरसाइकिल की चोरी।भुक्तभोगी ने किया थाने में शिकायत*
Uncategorized

*पीटीपीएस एसबीआई बैंक स्थित चोरों द्वारा की गई मोटरसाइकिल की चोरी।भुक्तभोगी ने किया थाने में शिकायत*

Share
Share

रामगढ़ जिले के पतरातु पीटीपीएस एसबीआई बैंक स्थित आज चोरों द्वारा किया गया मोटरसाइकिल की चोरी।भुक्तभोगी ने किया थाने में शिकायत आपको बताते चलें कि पतरातु पीटीपीएस क्षेत्र में इन दिनों वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आए प्रतिदिन कहीं ना कहीं से किसी की दो पहिया वाहन को पलक झपकते घात लगाए चोर चोरी कर फरार हो जा रहा है। ज्ञात हो कि चोरों द्वारा कई घरों पर चोरी की घटनाक्रम का अंजाम दिया है जिसका उद्भेदन अबतक नहीं हो पाया है। जिसके बाद आज 15 दिनों के अंदर चौथी मोटरसाइकिल चोरी की घटना घटित हो गई है। पुलिस के लाख कोशिश के बावजूद भी अब तक मोटरसाइकिल चोरी की घटना में शामिल चोर पुलिस के गिरफ्त से कोसों दूर हांथ खाली है। चोरों के बढ़ता मनोबल के कारण चोर समय-समय पर मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।दुख की बात यह है कि पतरातु पुलिस की हांथ कुछ भी नहीं लगता। इसी क्रम में आज गुरुवार को पतरातू प्रखंड के ग्राम जयनगर निवासी मदन किशोर सिंह भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता अपने बैंक कार्य से पतरातु पीटीपीएस भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे और बैंक के मुख्य द्वार के समीप अपनी ब्लैक कलर की हीरो पैशन प्रो क्रमांक संख्या जेएच 24 ई 4966 को खड़ा कर बैंक के अंदर गए। जिस बीच घात लगाए अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। ऐसा चर्चा है कि मोटरसाइकिल चोर मोटरसाइकिल चोरी कर कटिया गांव की ओर जाने वाले रास्ते की ओर निकल भागे हैं। वही मोटरसाइकिल मालिक काफी खोजबीन के पश्चात पतरातू थाना में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया में लग गए। लोगों का कहना है कि बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने पर शायद चोर की शिनाख्त हो जाए।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

दीपोत्सव के रंग में रंगा आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली को मिला पहला स्थान, नर्सों...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...