CrimeJharkhandPakur

कई जगहों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि कार्रवाई के बाद भी खाद ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।

Share
Share
Khabar365news

बिना अनुज्ञप्ति के बेची जा रही है खाद

हिरणपुर (पाकुड़): प्रशासन के सख्ती के बावजूद दुकानदारों द्वारा ऊंचे दामो पर खाद बिक्री बदस्तूर जारी रखे हुए है। वही प्रतिबन्ध के बावजूद बंगाल के खाद भी धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्रो में बिना अनुज्ञप्ति के दर्जनों दुकानों में खाद की बिक्री की जा रही है। प्रखण्ड के दुकानदारों द्वारा इफको डीएपी रसायनिक खाद1500 से 1600 रुपये प्रति बैग व यूरिया 400 रुपये प्रति बैग की दर से बेधड़क बेचा जा रहा है।

जबकि इसमे डीएपी 1350 व यूरिया 266 रुपये प्रति बैग पूर्व से ही सुनिश्चित की गई है। इसके बावजूद दुकानदारों द्वारा मनमाने रूप से अत्यधिक राशि से कृषको को खाद बेची जा रही है। बिडम्बना यह है कि कृषको से न इपोस मशीन से अंगूठा लगाया जा रहा है न पर्ची ही दी जा रही है। जबकि कृषको को इसकी जानकारी तक नही हो पा रहा है। जहां कृषक मजबूरीवश ऊंचे दाम पर खाद खरीद रहा है।

इसको लेकर बीते दिनों बीडीओ व अंचलाधिकारी ने हिरणपुर , रानीपुर व तोड़ाई के कई दुकानों में जाकर निरीक्षण भी किया गया था , जहां दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया था कि निर्धारित मूल्य पर खाद की बिक्री करे। इसके बावजूद दुकानदारों की मनमानी जारी है। उधर प्रतिबन्ध के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रो में बंगाल की खाद की बिक्री भी जारी है।

जहां कोटालपोखर आदि जगहों से खाद लाकर बेची जा रही है। जिससे दुकानदार भारी मुनाफा कर रहे है। अजीब हालात यह है कि धोवाडांगा फुटानी चौक सहित अन्य कई जगहों पर बिना अनुज्ञप्ति के खाद की बिक्री खुलेआम की जा रही है। इसको लेकर सम्बन्धित विभाग द्वारा किसी प्रकार की जांच नही की जा रही है। यदि विभाग द्वारा यथार्त रूप से जांच की जाय तो काफी अनियमितता सामने आएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...