Hazaribagh

चौपारण थाना को मिला नया नेतृत्व, सरोज सिंह चौधरी ने किया पदभार ग्रहण

Share
Share
Khabar365news


पहले थे टाटीझरिया थाना प्रभारी, अब चौपारण में संभाली कमान


हजारीबाग जिले के चौपारण थाना में शनिवार को सरोज सिंह चौधरी ने नए थाना प्रभारी के रूप में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे टाटीझरिया थाना में प्रभारी पद पर कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठ और सख्त कानून-व्यवस्था के लिए पहचान बनाई थी।

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री चौधरी ने कहा कि चौपारण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर अंकुश लगाना तथा जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि थाने को आम नागरिकों के लिए ज्यादा सुगम और सहयोगी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर थाना के पुलिसकर्मी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों को भी उनसे बेहतर और संवेदनशील प्रशासन की उम्मीदें हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhand

श्राद्ध कार्यक्रम में तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, गांव में पसरा मातम

Khabar365newsढाई साल पूर्व में भी रामसागर तालाब ने ली थी दो मासूम...

Hazaribagh

जुलूस-ए-मुहम्मदी में दिखी कौमी एकता की मिसाल, हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

Khabar365newsहजारीबाग: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...