Jharkhand

शिक्षित और जागरूक हो कर समाज की कुरुतियों को दूर करने की आवश्यकता है -रूचि कुजूर

Share
Share
Khabar365news


हज़ारीबाग सदर प्रखंड के गादोखार ग्राम के अम्बेडकर मोहल्ले में संत रैदास की 647वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर रूचि कुजूर सदस्य झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग,समाज के अध्यक्ष खेमलाल रविदास, बुधन रविदास,ईश्वर राम, संरक्षक अमर रविदास,धनेश्वर रविदास,सुरेंद्र रविदास, हरि राम,राजू रविदास,ललित कुमार दास,गादोखार पंचायत के सरपंच जहाँगीर अंसारी,झारखण्ड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा के संस्थापक प्रमुख राजेश राम,संरक्षक महेन्द्र कु पासवान,आकाशवाणी हज़ारीबाग के पदाधिकारी अशोक रविदास, निसार खान पंद्रह सूत्री सदस्य, इंटक नेता साजिद अंसारी इत्यादि उपस्थित थे। सर्वप्रथम संत रैदास की पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात संत रविदास की जीवनी पढ़ी गई अतिथियों द्वारा संत रैदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।गदोखर अम्बेडकर मोहल्ले कमिटी की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। संत रैदास के जन्मदिन के अवसर पर उनकी याद में अतिथियों द्वारा केक भी काटा गया।मुख्य अतिथि रूचि कुजूर ने अपने सन्देश कहा की भगवान रैदास दलित हरिजन की आवाज और अगुवा थे संत रैदास उस समय हरिजन दलित के आवाज बने जब समाज अशिक्षित और पिछड़ा था उस समय संत ने लोगों को उनकी दयनीय स्थिति से निकालने और जागरूकता लाने का काम किया संत रैदास भगवान के स्वरुप थे। आज हमें उनके बताये मार्ग को अपनाने की आवश्यकता है ताकि दलित हरिजन की उनका हक अधिकार मिला पाए, और समाज में समानता के साथ जीवन बसर कर पाए।कार्यक्रम को सफल बनाने में अरबिंद कु दास, अजय कु रविदास, संतोष कु रविदास,बिगुल कु दास, राजेश कु दास, रोहित कु दास,प्रदीप कु दास, पिंटू राम,प्रदीप कु दास,दिलचंद राम,राजेंद्र कु दास ने अपना सहयोग दिया। मंच संचालन बसंत कु दास ने किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...