रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू थाना अंतर्गत पालु पंचायत के टेरपा गांव निवासी गुलाब साव के घर में लकड़ी के दरवाजा में ड्रिल मारकर घर में रखें बक्से जिसमें सोना और चांदी के गहने रखे हुए थे उसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई लगभग दो से तीन लाख की गहनों की चोरी हुई है वहीं बगल में रखें गोदरेज अलमारी को चोरों ने छुआ भी नहीं बक्सा में रखें कागजों को घर के बाहर फेक दिया, पतरातू पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। चोरों द्वारा रात को पहले अगल-बगल के घरों में दरवाजे के बाहर कुंडी भी लगा दी थी, वही बल्ब को भी रोशनी ना हो इसलिए बाहर के बल्ब को भी खोल कर रख दिया था। पतरातू पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना की छानबीन कर रही है। वहीं पतरातू थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही सांकुल में भी सोने ,चांदी के गाहने की चोरी हुई थी लेकिन अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Leave a comment