Jharkhand

बिजली चोरी करने वालों की और बिल बकाया रखने वालों की अब खैर नहीं चलेगा डंडा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:विभागीय सूत्रों ने बताया कि बिजली चोरी पर नियंत्रण के लिए बिजली विभाग द्वारा ऐसा प्रावधान तैयार किया गया है। बगैर मीटर लगाए बिजली जलानेवाले उपभोक्ता अवैध रुप से बिजली जलाने के दायरे में आ जाएंगे और फिर वैसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी और कनेक्शन काट दिया जाएगा। जी हां, नए साल के जनवरी माह से बिजली उपभोक्ताओं को ऐसा ही नियम का पालन करना पड़ेगा। बता दें कि बिजली विभाग के ग्रामीण एसडीओ दुर्गा रानी केरकट्टा से जब बात की तो उनका कहना है कि बिजली मीटर लगाकर बिजली जलाने से उपभोक्ताओं को ही फायदा है। चूंकि सरकार ने महीने में एक सौ यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा कर रखी है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में होनेवाले बिजली की चोरी पर लगाम लगाया जा सकेगा। विभाग का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं का एक सौ यूनिट से कम बिजली की खपत है उन्हें बिजली बिल देना नहीं पड़ रहा है।बहरहाल, मामला चाहे जो भी हो मगर अब बगैर मीटर लगाए बिजली जलाने पर आप पर कार्रवाई तय है। बिजली विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भोंपू से इसका प्रचार- प्रसार कर बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करने के साथ उनसे मीटर लगाने की अपील की जा रही है। इसके अलावा 2 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया रहने पर उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई एवं विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। इसलिए ग्रामीण एसडीओ दुर्गा रानी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि जो भी बिल जमा नहीं कीए हैं जल्द से जल्द जमा कर दें और जिन्होंने मीटर नहीं लगाएं वह मीटर शीघ्र ही लगा ले।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

युवा संवाद चौपाल यात्रा का भव्य समापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

11000 वोल्ट की चपेट में आने से सवारी गाड़ी में सवार ,दो लोग घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के हेसला पंचायत अंतर्गत...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

चंपई सोरेन का बड़ा बयान जल जंगल और जमीन के लिए फिर चाहिए हूल क्रांति

Khabar365newsजामताड़ा। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री Champai...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर, 72 घंटे में 4 बच्चों की मौत

Khabar365newsरांची। झारखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की...