Uncategorized

*रामगढ़ विकास नगर में व्यवसाय नेपाल यादव पर अपराधियों ने चलाई गोली,लोगों द्वारा कराई गई अस्पताल में भर्ती नेपाल यादव खतरे से बाहर*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो रामगढ़ के साथ आरीफ कुरैशी

रामगढ़ जिले में इन दिनों अपराधियों का तांडव सातवें आसमान चरम सीमा पर देखने को मिल रहा जहां पुलिस भी अपराधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने में विफल नज़र आ रही । रामगढ़ जिले के पतरातु व रामगढ़ शहर में पिछले कुछ दिनों से रंगदारी और गुंडागर्दी खुलेआम देखने को मिल रहा साथ ही दिनदहाड़े गोली चलाने का वारदात भी। आपको बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व व्यवसाय दिव्यांशु सहाय पर इसी विकास नगर में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। तीन दिन पुर्व रजरप्पा में अभी यूनियन नेता की मौत का खुलासा भी नहीं हुआ है कि इस बीच रामगढ़ शहर में फिर व्यवसाई नेपाल यादव के ऊपर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है । जानकारी के अनुसार बरकाकाना के रहने वाले रेक लोडिंग का कारोबार करने वाले नेपाल यादव के ऊपर अपराधियों ने रामगढ़ विकास नगर स्थित उनके कार्यालय के बाहर अपने गाड़ी से उतरते ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। नेपाल यादव जैसे ही गाड़ी से बाहर निकले वैसे ही दो बाइक पर चार अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने कार्यालय की ओर बढ़ते नेपाल यादव पर गोलियां चलाई। एक गोली उनके बगल से निकल गया। इसी बीच नेपाल यादव ने मोबाइल फेंका। जिससे दूसरे अपराधी ने भी उन पर गोली चलाई। दूसरे अपराधी द्वारा चलाया गया गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गया है। यह प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ थाना पुलिस और रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक विकास नगर स्थित नेपाल यादव के कार्यालय पहुंचे। जानकारी के मुताबिक नेपाल यादव को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका इलाज कराया जा रहा है और फिलहाल नेपाल यादव खतरे से बाहर हैं।वही इस संबंध में रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने कहा कि अभी हम लोग फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है। अभी तक जांच में एक ही गोली चलने की बात सामने आई है। व्यवसायी नेपाल यादव गोली लगने से घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां अभी ख़तरे से बाहर हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 







Related Articles
Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

Khabar365newsगुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...