हजारीबाग

दारू पुलिस की धांसू कार्रवाई : चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : दारू थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कांड संख्या-90/25 दिनांक 04.09.2025, धारा 305 बीएनएस में दर्ज चोरी के मामले के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर दारू अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर इस कांड में संलिप्त तीन कुख्यात चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो० मारुफ (30 वर्ष, पिता मो० रफीक राय, निवासी बासोबार थाना दारू), मो० अमीर उर्फ बबन (30 वर्ष, पिता मो० शकील अंसारी, निवासी मटवारी आजाद मोहल्ला थाना कोर्रा) एवं मो० सेवी रजा (25 वर्ष, पिता परवेज खान, निवासी मटवारी मस्जिद रोड थाना कोर्रा) शामिल हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए कई सामान बरामद किए गए हैं, जिनमें 01 इनवर्टर, 01 बड़ी बैटरी, 01 गैस सिलेंडर, कांसा के विभिन्न आकार के अनेक बर्तन, 01 डीजे मशीन एवं 01 बक्शा शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामदगी सिर्फ इसी कांड तक सीमित नहीं है बल्कि अन्य चोरी के मामलों से भी जुड़ी हुई है। इस प्रकार पुलिस ने एक ही कार्रवाई में कई वारदातों का राजफाश कर दिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में पु०नि० जगलाल मुण्डा, थाना प्रभारी दारू मो० इकबाल हुसेन, पु०अ०नि० मदन मुण्डा, पु०अ०नि० मिमु मुर्मू, स०अ०नि० जेठा हेम्ब्रम तथा दारू थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे। टीम की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है और शीघ्र ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

दारू पुलिस की इस सफलता को लेकर आमलोगों में सराहना की जा रही है और माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

हजारीबाग

दो वर्षों से फरार NDPS कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, दारू थाना पुलिस की बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ से जुड़े चर्चित...

हजारीबाग

27 फरवरी 2026 को होगी मतगणना, 6 हॉल में एक साथ गिने जाएंगे वोट

Khabar365newsनगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में टैक्स बकायेदारों पर सख्ती, 48,379 वाहन मालिकों को नोटिस

Khabar365newsझारखंड के हजारीबाग जिले के 48379 गाड़ियों से समय पर रोड टैक्स...