बिहार के सभी जिलों में आज तेज आंधी-तूफान और ठनका गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने खासकर 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है उसमें शामिल राजधानी पटना समेत पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है। इन जिलों विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि बाकी जिलों में ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?
वहीं बुधवार को दिन में राज्य का सबसे अधिकतम तापमान डेहरी में 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 जून तक दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो अगले एक सप्ताह तक मौसम की स्थिति इसी तरह बदलते रहेगा।
Leave a comment