Jharkhand

आज JMM का स्थापना दिवस, CM Hemant समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक कार्यक्रम में होंगे शामिल

Share
Share
Khabar365news

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) स्थापना दिवस पर 2 फरवरी यानी आज दुमका के गांधी मैदान में 46 वां ‘झारखंड दिवस’ का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant) पार्टी के स्थापना दिवस पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री सांसद और विधायक भाग लेंगे। ऐसे में गांधी मैदान के साथ शहर की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं।

झामुमो की भविष्य की संगठनात्मक रणनीति पर होगा फोकस

पिछले साल 2024 की बात करें तो कार्यक्रम के ठीक एक दिन पूर्व राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant) ईडी की कार्रवाई में जेल चले गए थे। ऐसे में उनकी जगह सत्ता संभालने वाले चंपाई सोरेन सीएम पद का शपथ ग्रहण करने के बाद सीधे दुमका पहुंचे थे और जेएमएम के 45 वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया था। इस बार हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और मंच से उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जनों को सरकार की वर्तमान योजनाओं और आगे की रणनीतियों से रूबरू कराएंगे. साथ ही इस रैली को पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, दुमका के सांसद नलिन सोरेन, राजमहल के सांसद विजय हांसदा, पार्टी के सभी सांसद और विधायक के साथ पार्टी के शीर्ष नेता व पदाधिकारी भी संबोधित करेंगे। इस बार झामुमो सुप्रीमो गुरुजी शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में पार्टी को मिली भारी सफलता से पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और आमलोगों में भारी उत्साह है। झारखंड दिवस में संताल परगना समेत समूचे झारखंड के अलावा विभिन्न प्रदेशों से भारी तादाद पार्टी समर्थक और कार्यकताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

राज्य सरकार के विभिन्न विकास योजनाओं पर भी विस्तार से होगी चर्चा

जानकारी के मुताबिक इस बार यहां आयोजित झारखंड दिवस में सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में केन्द्र सरकार के पास झारखंड के हिस्से का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए का अविलम्ब भुगतान करना मुख्य मुद्दा होगा। वहीं इस रैली में केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की जायेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा: महिला के घर के बक्से में छिपा युवक बरामद, पुलिस कर रही

Khabar365newsजामताड़ा शहर के नामुपाड़ा मुहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है,...