Jharkhand

आज मंगलवार को सडक सुरक्षा माह के 23 वा दिन मनाया गया

Share
Share
Khabar365news

आज जिला परिवहन कार्यालय परिवहन पदाधिकारी,मोटर यान निरीक्षक तथा यातायात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से Rose at Road Campaign चलाया गया। जिसके अंतर्गत हज़ारीबाग शहर के विभिन्न स्थानों मे यातायात नियमो के पालनकर्ता वाहन चालको को गुलाब देकर उन्हे सम्मानित किया गया तथा सडक सुरक्षा वारियर का स्टिकर भी लगाया गया।

इसके अलावे यातायात नियमो के उल्लंघन करने वाले वाहन चालको की काउंसलिंग की गयी। यह अभियान डिस्ट्रिक्ट मोड़, मटवारी, पुराना बस स्टैंड सहित कई स्थानो मे आयोजित की गयी। इसके अलावे पुराना बस स्टैंड के सामने लगाए गये विशेष वाहन जांच मे बुलेट वाहन चालाको मे साइलेंसर मॉडिफाई कर वाहन चलाने वाले वाहन चालको के खिलाफ कारवाई की गयी। इसके उपरान्त हिन्दु हाई स्कूल गली स्थित विभिन्न गैराज मे छापेमारी करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले मैकेनिक को शख्त हिदायत दी गयी। उक्त अभियान मे जिला परिवहन पदाधिकारी बैधनाथ कांती, मोटर यान निरीक्षक गोपीनाथ डे, मोबाइल दरोगा महेन्द्र पासवान, यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार साहा, रोड सेफ्टी मैनेजर श्री संतोष कुमार एवं शारीक इकबाल,आईटी सहायक श्री अरविन्द कुमार, परिवहन कार्यालय के लिपिक छवि कुमारी आदि शामिल हुए। ज्ञात हो की सडक सुरक्षा माह के अंतर्गत अलग अलग दिन सडक सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा प्रति दिन जागरूकता रथ के माध्यम से सुदूरवर्ती इलाको तक सडक सुरक्षा सम्बन्धी सूचना तथा पम्पलेट्स पहुंचाई जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Khabar365newsउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...