BreakingJharkhandRanchi

टोल प्लाजा का लाइट टावर ऑटो पर गिरा, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

Share
Share
Khabar365news

रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा का लाइट टावर एक ऑटो पर जा गिरा। हादसे में आठों यात्री ऑटो में ही दब गए। हादसे को देख स्थानीय और टोल कर्मी भागे भागे मौके पर पहुचे और ऑटो में दबे यात्रियों को निकालने की कोशिश करने लगे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मलबे के नीचे दबे यात्रियों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में ऑटो में बैठे पांच यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला

टोल प्लाजा के पास स्थित लाइट टावर का अगला भाग जिसमें काफी सारे लाइट्स लगे रहते हैं, वही भाग ऑटो पर गिरा था।इस वजह से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोग और पुलिस की टीम सही समय पर मौके पर पहुंच गई, नहीं तो हताहतों की संख्या और ज्यादा होती। जिन दो महिलाओं की मौत हुई है उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

आशंका है कि हाईवे निर्माण के क्रम में की गई खुदाई की वजह से हाईमास्ट लाइट टावर का बेस कमजोर होने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा का प्रबंधन देखने वाली कंपनी की लापरवाही की वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ है।

रांची जिला प्रशासन के द्वारा लाइट टावर कैसे गिरा इसकी जांच भी की जा रही है।मामले में जो भी दोषी होगा उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Khabar365newsझारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी सवारी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी- पलमरुआ मुख्य मार्ग नैयाडीह...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

हॉस्टल में पंखे से झूलते मिला LLB छात्रा की शव,

Khabar365newsबिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार...