झारखंडब्रेकिंग

रघुवर दास और दीपिका पांडेय की वायरल हुई ट्रेन मुलाकात 

Share
Share
Khabar365news

साहेबगंज : रविवार की रात ट्रेन में साहेबगंज से रांची यात्रा के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात की। दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है साथ ही इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल है। दीपिका पांडेय ने सोशल पर लिखा कि ट्रेन यात्रा के दौरान PESA कानून को लागू करने को लेकर रघुवर दास से विशेष बातचीत हुई। इसके जनहितकारी उद्देश्य और विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में इसके अधिकारों और संभावित प्रभावों को लेकर आत्मीय चर्चा की।

वहीं रघुवर दास ने लिखा मंत्री दीपिका पांडे सिंह को राज्य और आदिवासियों के हित में PESA कानून लागू कराने को लेकर राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर काम करने का सुझाव दिया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि रूढ़िवादी परंपरा को लागू करने से आदिवासियों को स्वशासन का अधिकार मिलेगा, जो PESA कानून का एक महत्वपूर्ण पहलू है। बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी के मुलाकात की एक तस्वीर जम कर वायरल हो रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...