Jharkhand

चयनित पीएमश्री विद्यालय के शिक्षकों का डायट में प्रशिक्षण प्रारंभह

Share
Share
Khabar365news

जारीबाग: जिले के 18 माध्यमिक विद्यालयों का चयन पीएम श्री योजना में होने के बाद योजना को धरातल पर उतारने हेतु आगे की प्रक्रिया की शुरुआत की गई. चयनित विद्यालयों में विद्यार्थियों को अब केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है. इसके अंतर्गत डायट, हजारीबाग में 19 जून 2024 से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम को पांच चरणों में बांटा गया है जो कि 13 जुलाई 2024 तक चलेगी. ज्ञात हो कि पीएम श्री के लिए चयनित विद्यालयों को विद्यालय स्तर पर आवश्यकता के अनुसार बेहतर संरचना पर 60% राशि केंद्र सरकार द्वारा एवं 40% राज्य राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी. इसी क्रम में आज दिनांक 29 /6/ 2024 को डाइट हजारीबाग में पीएम श्री व प्रोजेक्ट इंपैक्ट के प्रशिक्षण की तृतीय बैच की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग श्री प्रवीण रंजन सर, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री संतोष गुप्ता सर,प्राचार्य डायट हजारीबाग दीपक कुमार सर, प्रशिक्षक श्री चिंतामणि प्रसाद, रंजीत कुमार व रंजीत कुमार वर्मा, शिव कुमार प्रसाद संकाय सदस्य, डायट, हज़ारीबाग एवं प्रशिक्षणर्थियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि पीएम श्री योजना विद्यालय सुधार हेतु एक बहुत बड़ा कदम है. जिससे विद्यालयों में निश्चित रूप से बदलाव आएगा. जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय ने कहा कि इस योजना से विद्यालय ही नहीं विद्यार्थियों के विकास में भी सहायता मिलेगी. इसके अलावा प्राचार्य, डायट ने कहा कि पीएम श्री योजना विद्यालय सुधार हेतु सकारात्मक प्रयास है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...