Uncategorized

*पिरामल फाउंडेशन व नीति अयोग द्वारा स्वास्थ्य और पोषण विषय पर हुआ प्रशिक्षण का आयोजन*========

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *रामगढ़ जिला अंतर्गत दुलमी प्रखंड के सभाकक्ष में शुक्रवार को पिरामल फाउंडेशन व नीति आयोग द्वारा स्वास्थ्य और पोषण विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मौके पर लोगों को स्वास्थ्य और पोषण के विभिन्न सूचकांकों को मद्देनजर रखते हुए गंभीर रूप से कुपोषित और अल्प रूप कुपोषित बच्चों के उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।**मेडिकल ऑफिसर शाहीन कौसर द्वारा उपस्थित सभी को जानकारी दी गई कि कुपोषित बच्चे की पहचान करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है वही एमटीसी न्यूट्रिशन काउंसिलर कंचन कुमारी के द्वारा सभी को कुपोषण के चक्र के सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई और बच्चों को एमटीसी सेंटर तक पहुंचाने में उपस्थित सभी की जिम्मेदारी पर ध्यान आकृष्ट किया गया। मिथुन कुमार के द्वारा शिविर के दौरान कहा गया कि बच्चे के जन्म के 1000 दिन काफी महत्वपूर्ण है इस संबंध में उनके द्वारा विस्तार से सभी को जानकारी दी गई वहीं गांधी फेलो एकता कुमारी के द्वारा सभी को बताया गया कि कुपोषण होने से पहले ही माता और बच्चे के खानपान पर अगर अच्छी तरह से ध्यान दिया जाए एवं आवश्यक परामर्श दिया जाए तो बच्चे को कुपोषण से बचाया जा सकता है।**मौके पर मेडिकल ऑफिसर शाहीन कौशर, बीटीटी मंजू देवी, महिला सुपरवाइजर ज्योति कुमारी एवं वहीदा रहमान, एमटीसी न्यूट्रिशन काउंसलर कंचन कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका, सहिया, एएनएम, पिरामल फाउंडेशन से प्रवीण कुमार, मिथुन भंडारी, एकता कुमारी, श्रेया, ऋषिकेश आदि उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...