Uncategorized

मोबाइल के सहारे मरीजो का इलाज डकरा अस्पताल में

Share
Share
Khabar365news

डकरा। केंद्रीय अस्पताल डकरा शाम में बिजली कटते ही पूरे अस्पताल परिसर व मरीजों के वार्ड में अंधेरा छा जाता है। मरीज व उनके स्वजन इस स्थिति में मोमबत्ती या टॉर्च के सहारे रहते हैं। गुरुवार को एक श्रमिक प्रतिनिधि अपने बीमार मां को रात में इंजेक्शन दिलाने लाया तो अस्पताल के अंदर मोबाइल जलाकर उसे इंजेक्शन दिया गया। अस्पताल में एडमिट अन्य मरीजो ने बताया कि पिछले आठ दिनों से बिजली काटने पर पूरा अस्पताल अंधेरा डूब जाता है ऐसी स्थिति में मरीजों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है जेनरेटर खराब होने के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई। यूनियन नेता हरेन्द्र सिंह ने कहा करके केंद्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं को लेकर प्रबंधन पूरी तरह उदासीन है। जबकि मगध अम्प्रपाली राजहरा, एनके और पिपरवार क्षेत्र के बड़ी आबादी इसी अस्पताल के भरोसे है। श्रमिक प्रतिनिधि शिकायत पर एनके रिया के महाप्रबंधक संजय कुमार ने शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण किया और अस्पताल कर्मियों को हिदायत दी कि किसी भी हाल में अस्पताल में कुव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...

Uncategorized

*रजरप्पा बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में दो लोग की दर्दनाक मौत,पतरातू के दो रेलवेकर्मी लोकॉपायलट घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र बारलोंग में भीषण सड़क हादसे में...

Uncategorized

*भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस होमगार्ड के जवान सहित एक अन्य घायल* 

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा सौंदा डी स्थित सड़क दुघर्टना में झारखंड पुलिस...

Uncategorized

पीटीपीएस स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगाए जनता दरबार में कही समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य

Khabar365newsबड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपने पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय...