BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में 2 महीने से सड़क पर झुकी पेड़ की डाल,

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा। जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र के किस्को–रिचुघुटा मुख्य सड़क पर मसूरिया खाड़ पुलिस पिकेट के समीप पिछले करीब दो महीनों से पेड़ की एक बड़ी डाल सड़क पर झुकी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आंधी-तूफान के बाद पेड़ की डाल सड़क के बीच तक झुक गई थी, लेकिन अब तक पथ निर्माण विभाग द्वारा इसे हटाने की कोई पहल नहीं की गई है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों और राहगीरों को लगातार खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। रात के समय स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो जाती है क्योंकि झुकी हुई डाल स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती।

लोगों ने पथ निर्माण विभाग से जल्द से जल्द पेड़ की डाल हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

फिलहाल क्षेत्रवासी प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंगरांची

जामताड़ा DC के जनता दरबार में पहुंची ‘मृत’ महिला, पेंशन चालू कराने की मांग

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा उपायुक्त के जनता दरबार में उस समय अजीब स्थिति बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

योगा टीचर का पार्थिव शरीर रांची लाने की कवायद तेज,

Khabar365news\वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले (Ranchi yoga teacher dies...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

डीजल कॉलोनी में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक संपन्न, कमेटी गठित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु डीजल कॉलोनी में आगामी दुर्गा पूजा...