झारखंडब्रेकिंग

सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप के विरोध में आदिवासी संगठन उग्र, 3 को मशाल जुलूस और  4 जून को झारखंड बंद

Share
Share
Khabar365news

रांची : सिरम टोली स्थित सरना स्थल के मुख्य द्वार पर प्रस्तावित फ्लाईओवर रैंप के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों ने नगड़ा टोली के सरना भवन में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में संगठनों ने घोषणा की कि 3 जून को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा। वहीं, 4 जून को राज्यव्यापी झारखंड बंद का आयोजन किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि बंद के दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे दवा दुकानों, एंबुलेंस, मरीजों, परीक्षार्थियों और जरूरी कार्यों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। आदिवासी संगठनों का आरोप है कि सरकार विकास परियोजनाओं की आड़ में आदिवासी समुदाय की जमीनों का अधिग्रहण कर रही है। उन्होंने नगड़ी क्षेत्र में रिम्स पार्ट टू परियोजना के तहत जमीनें लेने का विरोध किया।

संवाददाता सम्मेलन में मरांग बुरू और पारसनाथ पहाड़ जैसे पवित्र स्थलों पर अतिक्रमण के मामलों को भी उठाया गया। साथ ही, गांवों में सरकारी शराब दुकानों की योजना का कड़ा विरोध करते हुए इसे आदिवासी समाज को कमजोर करने की साजिश बताया गया। संगठनों ने किसानों, मजदूरों, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों, स्कूल संचालकों और आम जनता से झारखंड बंद को समर्थन देने की अपील की। इस अवसर पर अजय तिर्की, प्रेमशाही मुंडा, गीताश्री उरांव (पूर्व शिक्षा मंत्री), निरंजना हेरेंज, कुंदरसी मुंडा, सुशीला उरांव, आकाश तिर्की और संगीता कच्छप समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...