Jharkhand

*लड़कियों की सुरक्षा आत्मनिर्भरता बढ़ाने हेतु विश्व हिंदू परिषद् द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम की गई*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के अरगड्डा में विश्व हिंदू परिषद् दुर्गा वाहिनी की त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आज दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद् के विशेष संपर्क प्रमुख दिलीप पासवान एवं जिला सत्संग प्रमुख संतोष सिंह उपस्थित हुए।अनामिका श्रीवास्तव ने बताया की त्रिशूल दीक्षा आज के समय में लड़कियों के अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करता है, जिसमे लड़कियों को अपने साथ आत्मरक्षा हेतु त्रिशूल साथ में रखती हैं और खुद की सुरक्षा कर पाती हैं। साथ ही आज दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति का अरगड्डा समिति विस्तार भी किया गया।साथ ही उन्होंने बताया की विश्व हिन्दू परिषद् के द्वारा दिनांक 1 जनवरी से 14 जनवरी तक पूरे देश के साथ रामगढ़ जिले में भी राम मंदिर से आए हुए अक्षत का वितरण विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर किया जाएगा, जिसमें हर हिंदू तक आमंत्रण पत्र के साथ अक्षत स्वरूप निमंत्रण एवं श्री राम मंदिर का चित्र दिया जाएगा और जन जागरण के माध्यम से ये बताया जाएगा की 500 सालों के बाद श्री राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हो रहा है इसलिए राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी घर और मंदिरों में दीपोत्सव किया जाए तथा जब श्री राम मंदिर अयोध्या में आरती हो उस वक्त अपने स्थानीय मंदिर में भी आरती कर अयोध्या जैसा माहौल बनाया जाए।विश्व हिंदू परिषद् का प्रयास है की समस्त विश्व उस दिन राम मय हो इसके लिए भी जनजागरण शुरू कर दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

NEET अभ्यर्थियों को राहत, बसों में आधा किराया

Khabar365newsलखनऊ: NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

राम मंदिर के इंजीनियर का बड़ा दावा, ट्रस्टी पर कमीशन लेने का आरोप

Khabar365newsअयोध्या: राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक इंजीनियर के दावों ने नया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर छापा, निर्यात में गड़बड़ी उजागर

Khabar365newsगाजियाबाद: राज्य कर विभाग ने गाजियाबाद स्थित अल-नासिर एक्सपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई...

indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...