रांची : तुपुदाना ओपी अंतर्गत वास्तु विहार, कैंपस हरदाग में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कैलाश मुंडा और सुगना मुंडा के रूप में हुई।
बीते 16 जुलाई रात्रि 11 बजे मिली गुप्त सूचना के आधार पर सनहा दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, श्री प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
टीम में स.अ.नि. योगेंद्र प्रसाद और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। वास्तु विहार, कैंपस के मुख्य द्वार से 100 मीटर अंदर दो व्यक्ति एक केटीएम मोटरसाइकिल पर बैठे दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया।
जांच में मोटरसाइकिल के हैंडल से 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अफीम खूंटी से लाए थे और ग्राहक की प्रतीक्षा में वास्तु विहार कैंपस में खड़े थे।
जप्त सामान
1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम
केटीएम मोटरसाइकिल
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Leave a comment