JharkhandRanchiSocial

रांची: चाणक्य आईएएस अकादमी में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों के लिए 3 वर्षीय अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स शुरू

Share
Share
Khabar365news

रांची: देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए प्रसिद्ध चाणक्य आईएएस अकादमी ने अपनी रांची शाखा में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों के लिए अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स यूपीएससी, की शुरुआत की घोषणा की है। यह 3 वर्षीय कोर्स विशेष रूप से उन छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो इंटरमीडिएट के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू करना चाहते हैं और ग्रेजुएशन के साथ-साथ एक मजबूत आधार बनाकर सिविल सेवा में सफलता हासिल करना चाहते हैं।

इस कोर्स में एनसीईआरटी आधारित प्रारंभिक तैयारी, मुख्य परीक्षा माइंस और साक्षात्कार इंटरव्यू की समग्र तैयारी शामिल है। इसके अतिरिक्त, नियमित टेस्ट सीरीज़, उत्तर लेखन अभ्यास, करंट अफेयर्स विश्लेषण, और व्यक्तिगत मार्गदर्शन मेंटोरिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

चाणक्य आईएएस अकादमी के निर्देशक विनय मिश्रा ने कहा, हमारा लक्ष्य रांची जैसे उभरते शिक्षा केंद्रों में छात्रों को उच्च गुणवत्ता की कोचिंग प्रदान करना है, ताकि वे कम उम्र में ही यूपीएससी की तैयारी की मजबूत नींव रख सकें। यह कोर्स छात्रों को अनुशासित अध्ययन, प्रतिस्पर्धी माहौल और गहन समझ के साथ सिविल सेवा में सफलता की ओर ले जाएगा।

यह कोर्स 21 जुलाई 2025 से चाणक्य आईएएस अकादमी, रांची सेंटर में शुरू होगा। इच्छुक छात्र नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अकादमी से संपर्क कर सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...