BreakingCrimeJharkhandRanchi

रांची में दो प्रेमी निकले ब्राउन शुगर स्मगलर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रांची । पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि कोतवाली थाना अन्तर्गत पुरानी राँची के नूर नगर में रोहतास (सासाराम) से एक लड़का भारी मात्रा में ब्राउन शूगर लेकर आया है। इस सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त छापामारी टीम के द्वारा नूर नगर (खेत मोहल्ला) में अहसन जुनैद के घर पर मकान मालिक के समक्ष विधिवत करीब 03:00 बजे रात्रि को सेजल खान के कमरे में छापामारी किया गया, जिसमें एक लड़का मिला, जिसे नाम पूछने पर अपना नाम सूरज कुमार पिता बबन साह बड़की खरारी, थाना-करहगर, जिला-रोहतास, बिहार बताया। इसके बाद विधिवत् तलाशी लेने पर उसके पैंट के पॉकेट से काला प्लास्टिक में लपेटा हुआ ब्राउन शूगर वजन करीब 110 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद हुआ। इसके बाद कमरे की तलाशी लेने पर सेजन खान और सूरज कुमार के सोये हुए बेड में बिछावन के नीचे छिप रखा हुआ नगद 4,50,000/ रूपया बरामद किया गया। इसके बाद ब्राउन शूगर के बारे में बैध कागजात प्रस्तुत करने को बोला गया तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। आगे दोनों से बरामद पैसा के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि यह पैसा ब्राउन शूगर से बिकी से प्राप्त हुआ है। आगे पूछताछ करने पर बताया कि दोनों काफी समय से सासाराम से ब्राउन शूगर लाकर राँची में बिक्री करते है, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी है।

गिरफ्‌तार प्राथमिक अभियुक्त का नामः-

  1. सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष पे० बबन साह सा०-बड़की खरारी, थाना-करहगर, जिला-रोहतास, बिहार।
  2. सेजल खॉन उम्र 22 वर्ष पे० मो० सरवर सा०-नूर नगर, पुरानी राँची नियर सौकत कबाड़ी

दुकान, थाना-कोतवाली, जिला-रॉची।

काण्ड में बरामद समानों की सूचीः-

  1. मादक पदार्थ (ब्रउन शूगर) जिसका वनज 110 ग्राम।
  2. नगद पैसा 4,50,000/ रूपया।
  3. दो मोबाईल फोन
  4. एक स्कूटी Jho1 Dh-3302

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का नामः-

  1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, रॉची।
  2. श्री मनोज कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर।
  3. श्री आदिकांत महतो पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली।
  4. पु०अ०नि० उमेश चन्द्र महतो सुखदेवनगर थाना।
  5. पु०अ०नि० चन्द्र मोहन बारला कोतवाली थाना।
  6. पु०अ०नि० हराधन बेसरा, डेलीमार्केट थाना।
  7. पु०अ०नि० संतोष कुमार शर्मा, हिन्दपीढ़ी थाना।
  8. स०अ०नि० बंसत महतो डेलीमार्केट थाना।
  9. स०अ०नि० सूर्यवंती उरॉव सुखदेवनगर थाना।
  10. अन्य पुलिस कर्मी
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...