Hazaribagh

हजारीबाग की बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को लेकर सरकार से की शीघ्र कार्रवाई की अपील

हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड की जर्जर सड़कों को लेकर क्षेत्रीय जनता की चिंता को स्वर देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने इंद्रपुरी स्थित कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल हजारीबाग कार्यालय पहुंचकर।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। और प्रतिलिपि कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल हजारीबाग को किया।
ज्ञापन में रोला मोड़ से सरौनी और मरहेता मोड़ से पौंता बस्ती तक की अत्यंत जर्जर सड़कों के नवनिर्माण की मांग की गई है। मुन्ना ने मंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि ये दोनों मार्ग बीते 15 से 20 वर्षों से पूरी तरह बदहाल अवस्था में हैं। बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और दैनिक यातायात करने वाले ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसे आम जनता के लिए एक आवागमन का अभिशाप करार दिया। ज्ञापन में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह क्षेत्र वर्षों से विकास की मुख्यधारा से उपेक्षित रहा है और इन सड़कों की दुर्दशा उस उपेक्षा की प्रतीक बन चुकी है। ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई, परंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। सिंह ने मंत्री से अनुरोध किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर इन दोनों मार्गों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को इससे सीधी राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंड

केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या

Khabar365newsहजारीबाग: केदारनाथ यात्रा पर निकले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...

HazaribaghJharkhand

माय भारत (मेरा युवा भारत) ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया वृक्षारोपण

Khabar365newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत) एवं...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...