Home Uncategorized छात्रवृत्ति में हो रही लापरवाही के खिलाफ भड़का छात्रों का गुस्सा, विश्वविद्यालय में ताला बंदी
Uncategorized

छात्रवृत्ति में हो रही लापरवाही के खिलाफ भड़का छात्रों का गुस्सा, विश्वविद्यालय में ताला बंदी

Share
Share

डीएसपीएमयू के छात्र पिछले दो महीने से छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) की समस्या को लेकर लगातार परेशान हैं। बार-बार आवेदन और कॉल करने के बावजूद न तो किसी तरह की सुनवाई हुई, और न ही डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) द्वारा कोई ठोस जवाब दिया गया। छात्रों का सब्र आज टूट गया।

अखिल झारखंड छात्र संघ (AJSU छात्र संघ) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने आज विश्वविद्यालय के गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए ताला बंदी कर दी। छात्रों का आरोप है कि DSW को बार-बार कॉल करने के बावजूद वह फोन नहीं उठा रहे थे। आखिरकार 5 घंटे तक इंतजार करने और प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर, छात्रों ने DSW को जबरन पकड़कर विश्वविद्यालय से बाहर निकाला और पैदल ही कल्याण विभाग तक ले गए। वहाँ जाकर जबरन जवाबदेही तय करवाई गई और कल्याण विभाग की लापरवाही के खिलाफ अधिकारियों को चेताया गया कि अगर जल्द ही छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और भी उग्र होगा। AJSU छात्र संघ स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देता है कि अगर छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, तो पूरे झारखंड में शिक्षा विभाग और कल्याण विभाग के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। मोके में कमलेश महतो, शिवम , राज , वाशिम, दया , एम तमाम वोकेशन कोर्स के छात्र छात्रा उपस्थित थे ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

दीपोत्सव के रंग में रंगा आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली को मिला पहला स्थान, नर्सों...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...