रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 20 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 8 प्रथम श्रेणी तथा 11 ने द्वितीय श्रेणी और तृतीय 1 छात्राओं ने सफलता हासिल की।
विद्यालय की छात्रा लालेश करमाली ने 359 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं सुंदर मांझी ने 337अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुणाल कुमार ने328 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र रविदास ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Leave a comment