BreakingCrimeJharkhand

JAC प्रश्नपत्र लीक मामले में कोडरमा जिला से दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

Share
Share
Khabar365news

JAC PAPER LEAK : मामले में बड़ा खुलासा, गढ़वा में भी हुआ प्रश्नपत्र लीक, अब तक 8 से अधिक परीक्षार्थियों से हुई पूछताछ
गढ़वा: मैट्रिक परीक्षा के दौरान हिंदी और साइंस का प्रश्न पत्र लीक होने का मामला पूरे झारखंड में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है. मामले में कोडरमा जिला से दो लोगों को गिरफ्तारी हुई है.

इस सेंटर पर भी हुआ पेपर लीक
इस बीच जिला गढ़वा से भी लिंक जुड़ रहा है. बताया जा रहा है कि जिस युवक ने प्रश्न पत्र को लीक किया था उसने पता गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड का दिया था. जिसे लेकर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग देर रात तक छानबीन में व्यस्त रही. हालांकि छानबीन में पेपर लीक करने वाले का पता फर्जी निकला.

लेकिन शहर के एक सेंटर गोपीनाथ सिंह कॉलेज में भी प्रश्न पत्र लीक का मामला सामने आया है. सेंटर पर मौजूद तीन बच्चों का जब चेकिंग किया गया तो उसके पास से लीक प्रश्न का उत्तर मिला, जिसके बाद प्रशासन और रेस हो गई.

व्हाट्सएप के माध्यम से पहुंचा था प्रश्न पत्र
शिक्षा विभाग ने अब तक 8 से 10 परीक्षार्थियों से पूछताछ की है, जिसमे यह बात सामने आई है कि उन लोगों को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न मिला था. इसके आधार पर वे लोग उत्तर लिखकर आए हुए थे. फिलहाल मामले में गठित जांच टीम एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है कि आखिर इसका मास्टर माइंड कौन था.

चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा
जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रजा ने बताया कि एक सेंटर पर क्लास रूम में जाने से पहले छात्रों का चेकिंग किया जा रहा था. उसी दौरान तीन चार बच्चों के पास से कुछ प्रश्न और उसके उत्तर मिले. जब उस प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो एक दूसरे से मिल गया. उसके बाद छात्रों से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि उन छात्रों के पास प्रश्न व्हाट्सएप के माध्यम से आया था और जिस व्हाट्सएप से आया था, उसका पता गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड का था. जब उस व्यक्ति बारे में पता किया गया तो वह कोडरमा जिला रहने वाला निकला. इसके बाद से गढ़वा जिला शिक्षा विभाग कोडरमा जिला प्रशासन के संपर्क में है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...