रामगढ़ जिले के पोड़ा गेट क्लोनी में आज शाम होली के दौरान गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक और मोहल्ले वासियों के बीच झड़प में दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से आदर्श क्षेत्रिय चिकित्सालय लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा घायलों का औपचारिक इलाज कर रेफर कर दिया है। जानकारी अनुसार आज शाम एक युवक अपने दोस्तों के साथ पोड़ा गेट क्लोनी में होली के अवसर पर अपने गर्लफ्रेंड से मिलने जा पहुंचा,जिस बीच स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया, विरोध के दौरान दोनों लोगों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें मोहल्ले निवासी नंदलाल उर्फ संजय और उनके पिता मनीलाल राम घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर द्वारा औपचारिक इलाज कर रेफर किया गया।
Leave a comment