JharkhandPakur

बालू लदे दो हाइवा टकराया , चालक घायल

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

पुलिस ने वाहनों को किया जब्त

हिरणपुर (पाकुड़): मंगलवार सुबह पाकुड़ – हिरणपुर मुख्य पथ के तोड़ाई निकट बालू लदे दो हाइवा टकरा गया। जिससे एक हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । वही चालक बंगाल निवासी इरशाद शेख घायल हो गया। जिसे सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बालू लदे हाइवा संख्या डब्लूबी 93 बी 2957 तोड़ाई नो इंट्री निकट खड़ी थी कि सुबह चार बजे पीछे से आ रहे दूसरे बालू लदे हाइवा संख्या डब्लूबी 93 सी 8506 ने पीछे से जोर से धक्का मार दिया। जिससे पीछे वाले हाइवा की सामने की भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वही चालक भी जख्मी हो गया। घायल चालक ने बताया कि जमुई से बालू लेकर आ रहा था। जिसका आवश्यक कागजात भी है। बालू को इटाघर बंगाल ले जाना था कि वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसआई दिलीप कुमार मण्डल ने आगे खड़े हाइवा को जब्त कर पाकुड़ ले जाया गया है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पीछे से टकरा जाने से एक हाइवा क्षतिग्रस्त हो गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...