BreakingHazaribaghJharkhand

हजारीबाग डेली मार्केट में भीषण आग से दो दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग शहर के डेली मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस आगजनी की घटना में दो दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो गया। सबसे पहले आग रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी, जो दीपक कुमार नामक व्यापारी की थी। आग इतनी तेजी से फैली कि बगल में मौजूद बैग की दुकान भी उसकी चपेट में आ गई, जिसे मोहम्मद मासूम चलाते हैं।

दीपक कुमार ने बताया कि उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान में रखे सारे कपड़े जलकर नष्ट हो गए, जिससे उन्हें लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, बैग की दुकान में भी सभी बैग जल गए, और मोहम्मद मासूम को करीब 3 लाख रुपये की आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

घटना के बाद दोनों दुकानदारों ने पूर्व में दुकान में काम कर चुकी एक युवती पर संदेह जताया है। दीपक कुमार का कहना है कि उस युवती से पैसे को लेकर पहले भी विवाद हुआ था, जो मामला सदर थाना तक भी पहुंचा था। उन्होंने आशंका जताई है कि आगजनी की इस घटना में युवती की भूमिका हो सकती है।

दोनों दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है और संदेहास्पद युवती से सख्ती से पूछताछ की अपील की है। साथ ही जिला प्रशासन से मुआवजे की गुहार भी लगाई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...