BreakingJharkhand

सहायक नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 14 अगस्त तक रिजल्ट नहीं आया तो अधिकारी होंगे तलब

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड के 26,001 प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की नियुक्ति से संबंधित प्रतियोगिता परीक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम सुनवाई की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के रवैये पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि 14 अगस्त 2025 तक सभी विषयों और श्रेणियों का परिणाम जारी नहीं होता है, तो 18 अगस्त को राज्य के मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, अवर सचिव और JSSC सचिव को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि उस दिन इन अधिकारियों के विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट में प्रार्थी परिमल कुमार द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान की गई। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकर नारायण एवं अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने पक्ष रखा और बताया कि कोर्ट के पूर्व के आदेशों का पालन JSSC द्वारा नहीं किया गया है।

वकीलों ने बताया कि अभी तक केवल 1,661 अभ्यर्थियों का परिणाम गणित और विज्ञान विषयों के लिए जारी किया गया है। हैरानी की बात यह है कि इसमें भी कई ऐसे अभ्यर्थियों का परिणाम नहीं जारी किया गया है, जो परीक्षा में सफल रहे और दस्तावेज सत्यापन (DV) की प्रक्रिया भी पूरी कर चुके हैं। जबकि कुल 5,008 रिक्त पदों में से अधिकांश अब भी खाली हैं। सुनवाई के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर परिणाम जारी करने का निर्देश दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

आदिवासी महाजुटान पर राहुल गांधी का संदेश,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आयोजित ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

बिरसा चौक से मोरहाबादी तक आदिवासियों का हुजूम,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आदिवासी समुदाय के एक बड़े जुटान को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...