Home Breaking अबुआ आवास योजना : लाभुकों को सौंपी गई चाबी व उपहार, सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का भी आयोजन
BreakingJharkhand

अबुआ आवास योजना : लाभुकों को सौंपी गई चाबी व उपहार, सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का भी आयोजन

Share
Share

चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय परिसर में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के लाभुकों का सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 14 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से उनके नव निर्मित आवासों की चाबी एवं उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती एवं उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, बीडीओ आरती मुंडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की एक जनहितकारी पहल है, जो समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार आमजनों के समग्र विकास हेतु कई योजनाएं चला रही है, जिनमें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले योजना, फुलो झानो आशीर्वाद योजना आदि हैं। साथ ही राज्य सरकार 200 यूनिट तक निःशुल्क बिजली भी उपलब्ध करा रही है।

उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने लाभुकों से अपील की कि वे आवंटित अबुआ आवास का निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करें, जिससे उन्हें सरकार द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप उपहार एवं अन्य सुविधाएं समय पर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि आवास के साथ-साथ हर घर नल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस जैसी मूलभूत सुविधाएं भी अन्य योजनाओं के माध्यम से लाभुकों तक पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि चाकुलिया प्रखंड में लगभग 4000 आवासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार की योजनाओं के प्रति आभार जताया और आश्वासन दिया कि वे समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करेंगे। 

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...

BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई एकता दौड़

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से...

BreakingActivejamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंगरांची

NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ और प्रभात फेरी आयोजित

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर में सत्यनिष्ठा शपथ...