BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद ओवरब्रिज के पास ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, पार्टी के दौरान हुआ हादसा

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के कुमारघुबी ओपी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सज्जाद अंसारी और 30 वर्षीय लालचंद बाउरी के रूप में हुई है। दोनों कुमारघुबी बाजार के नीचे पट्टी मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रेलवे लाइन के पास किसी निजी आयोजन के लिए एकत्रित हुए थे। इसी दौरान वे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH), धनबाद भेज दिया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए हवलदार विवेक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रचलित है। मृतक लालचंद बाउरी के परिजन दुलाल बाउरी ने बताया कि लालचंद उसका चचेरा भाई था और वह अपने वृद्ध माता-पिता के साथ रहता था। वहीं, सज्जाद अंसारी के परिजन सद्दाम अंसारी ने बताया कि सज्जाद और एक अन्य व्यक्ति खाने-पीने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक की ओर गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...