Uncategorized

*मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर बुधवार को उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त सहित समिति के अन्य सदस्यों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को 100% अनुदान पर सुकर पालन, बकरी पालन, मुर्गी चूजा (बैकयार्ड लेयर कुक्कुट), मुर्गी पालन (ब्रायलर कुक्कुट) एवं बत्तख पालन योजना का लाभ दिया जाता है। वर्तमान में कुल 164 आवेदनों को प्रखंड स्तरीय समिति के द्वारा अनुमोदित करते हुए जिला स्तर पर भेजा गया है। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए लाभुकों को योजना का लाभ देने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए वहीं उप विकास आयुक्त ने लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत लाभुकों को योजना का लाभ देने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...