Ranchiझारखंडब्रेकिंग

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के पूर्वांचल के अंतर्गत झारखंड बिहार,कोलकाता,पश्चिम बंगाल, उत्कल , असम पूर्वोत्तर, नेपाल चैप्टर* का समागम रांची सभा के आतिथ्य में 5 एवं 6 जुलाई 2025 को होना निश्चित हुआ |

Share
Share
Khabar365news

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के पूर्वांचल के अंतर्गत झारखंड बिहार,कोलकाता,पश्चिम बंगाल, उत्कल , असम पूर्वोत्तर, नेपाल चैप्टर* का समागम रांची सभा के आतिथ्य में 5 एवं 6 जुलाई 2025 को होना निश्चित हुआ |

वीर बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड की राजधानी प्रकृति एवं जलप्रपात के सौंदर्य से भरपूर रांची में यह समागम 40 वर्षों बाद हो रहा है | इस समागम में महासभापति श्री संदीप जी काबरा, महामंत्री श्री अजय जी काबरा, निवर्त्तमान अध्यक्ष श्री श्याम जी सोनी, मुख्य अतिथि कोलकाता निवासी श्री कमल जी गांधी, महासभा अर्थमंत्री राज कुमार जी काल्या,पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्री कैलाश जी काबरा, संयुक्त सचिव श्री छीतर मल जी धूत, 6 प्रदेश के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य सहित अन्य कई सदस्यों ने अपनी उपस्थिति की सहमति दी है। स्वागताध्यक्ष रांची निवासी श्री शिव शंकर जी साबू हैं। समागम के मुख्य संयोजक श्री अशोक जी साबू के दिशा निर्देश में रांची माहेश्वरी सभा, महिला संगठन, युवा संगठन , समाज के सभी सदस्य अपने कार्यभार को निभाते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं |

इस दो दिवसीय समागम का प्रारंभ 5 जुलाई को उद्घाटन सत्र से होगा एवं उसी दिन शाम 6:00 से पूर्वांचल के सभी सदस्यों की चौपाल बैठेगी।
चौपाल में समसामयिक एवं ज्वलंत समाजोपयोगी विषयों पर मुक्त चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयत्न होगा। दूसरे दिन 6 जुलाई को रांची समाज के सभी सदस्यों के साथ बैठक होगी। सामाजिक एवं व्यक्तिगत जीवन में सहयोग, संतुलन एवं समाधान की महत्ता पर प्रकाश डाला जाएगा।आये हुए सभी अतिथियों के मन मे झारखण्ड की संस्कृति की छवि अंकित हो उसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन, यातायात, आवास, भोजन, प्रचार प्रसार, मीटिंग हॉल अरेंजमेंट, प्लेटो में जूठन न रहे आदि सभी कार्यों के लिए टीम का गठन किया गया है। सभी टीम अपने-अपने दायित्वों के कुशल निष्पादन की योजना पर कार्य कर रही है | रांची समाज के सभी सदस्यों को पूर्वांचल समागम 2025 – सहयोग• संतुलन• समाधान का सफलता पूर्वक संपन्न होने का इंतजार है |

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची की भव्या रंजन बनी CBSE आर्ट्स नेशनल टॉपर, लाए 99.8% अंक

Khabar365newsकहते हैं कि अगर इरादे नेक हों और मेहनत में ईमानदारी, तो...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET पेपर लीक पर भड़के कैलाश यादव, NTA चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग

Khabar365newsराजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने नीट पेपर लीक होने और परीक्षाएं रद्द...