HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

इचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के श्राद्ध कर्म के अवसर पर एक अनूठी सामाजिक पहल की गई। उनके निधन के बाद आयोजित बारहवां कार्यक्रम में कुटुंब भोज के बजाय गरीब, असहाय, बुजुर्ग एवं विधवा लोगों को भोजन कराया गया तथा लगभग 200 कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुटुंब भोज पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का संतोष कुमार मेहता ने प्रस्ताव समाज के समक्ष रखा।

स्वर्गीय जगरनाथ महतो अपने पीछे पत्नी रिझो देवी, पुत्र संतोष कुमार तथा पुत्रियां यमुना देवी, कपूर देवी, मो. गीता और सरिता देवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। कार्यक्रम में इचाक पूर्वी जिला परिषद सदस्य रेणु देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि छात्रधारी कुमार, मुखिया प्रतिनिधि कुशल चंद मेहता, जदयू नेता अर्जुन कुमार मेहता, समाजसेवी सहदेव प्रसाद मेहता, शिक्षक जगदीश प्रसाद मेहता, बसंत मेहता, मनोज कुमार, सौरभ कुमार, अनिल कुमार, पप्पू कुमार, जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार, प्रयाग महतो, आनंद कुमार, रीना देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सामाजिक सोच और जनसेवा को याद किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...