BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जर्जर रास्ते को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन, हल-बैल और जुवाठ लेकर जोतने पहुंचे विधायक

Share
Share
Khabar365news

शहर की जर्जर सड़कों को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विधायक ने आज हल-बैल और जुआठ के साथ सड़कों को “जोतकर” प्रशासन की नींद उड़ाने का प्रयास किया है।
इन दिनों हजारीबाग शहर की सड़के गड्ढों और धूल में तब्दील हो चुकी हैं। आए दिन लोग गिरने से घायल हो रहे हैं, वहीं जाम की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दुर्गा पूजा बीत गई, अब दिवाली और छठ पर्व आने वाले हैं लेकिन मरम्मती कार्य का कोई नामोनिशान नहीं।

इस दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि अब खराब सड़कों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह आंदोलन की सिर्फ शुरुआत है। अगर समय पर मरम्मत नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि जनता के धैर्य की अब परीक्षा नहीं ली जाए।

दो दिन पहले नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के हजारीबाग दौरे के दौरान द फॉलो-अप टीम ने भी खराब सड़कों का मुद्दा उनके सामने रखा था। इस पर मंत्री ने कहा।।नगर निगम की जिम्मेदारी सड़कों की देखरेख की होती है, लेकिन कई सड़कें आरसीडी (RCD) के अधीन भी आती हैं। संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द सुधार कराया जाएगा।

मंत्री ने यह भी जोड़ा कि पिछले तीन साल से नगर निगम के चुनाव न होने के कारण केंद्र सरकार का फंड रुका हुआ है। जैसे ही चुनाव संपन्न होंगे और फंड जारी होगा, विकास कार्यों में तेजी आएगी। विधायक के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर प्रशासन को आईना दिखाया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...