झारखंडब्रेकिंग

धनबाद में महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद के सदर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश प्रसाद अस्पताल में एक 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला को कंधे की हड्डी टूटने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने महिला को एनेस्थिसिया का ओवरडोज दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, अस्पताल के संचालक डॉ. आशीष बजाज ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि परिजनों ने मरीज को पानी पिलाया था और उन्हें पोस्टमॉर्टम कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिजनों ने लिखित में पोस्टमॉर्टम न कराने की बात कही।

महिला की मौत के बाद मृतका के परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वे डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। हंगामे की खबर मिलने पर धनबाद और सरायढेला थानों की पुलिस भी पहुंच गई। समझा-बुझा कर किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। लेकिन, मृतका के परिजन मुआवजे पर अड़ गए। देर रात तक इस मुद्दे पर अस्पताल प्रबंधन से बातचीत होती रही। अस्पताल के संचालक डॉ. आशीष बजाज का कहना है कि आरोप निराधार हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...