बिहारब्रेकिंग

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, मिलेगी वंदे भारत और सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ी राहत दी है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को पटना से नई दिल्ली के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी।

इसके अलावा, पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी 2 अप्रैल तक हर दिन पटना से नई दिल्ली के लिए चलेगी। यह ट्रेन यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का पटना जंक्शन से चलने का समय 12 बजे तय किया गया है, और यह अगले दिन 04.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

31 मार्च को भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन भी पटना जंक्शन से होकर जाएगी। यह ट्रेन भागलपुर से 14.30 बजे रवाना होगी और 20.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी, फिर अगले दिन 14.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसके अलावा, जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी पाटलिपुत्र जंक्शन होते हुए जाएगी। यह ट्रेन 31 मार्च और 1 अप्रैल को जयनगर से 04.00 बजे रवाना होगी और 11.10 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी, फिर अगले दिन 04.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चाईबासा में पत्थर से कूचकर हत्या से सनसनी नियुक्ति पत्र का इंतज़ार 

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2009 के संकल्प के मुताबिक तय हो शिक्षकों की सैलरी, 12 हफ्ते का दिया समय 

Khabar365newsझारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जयराम महतो JSCA में आम दर्शकों की तरह देख रहे मैच

Khabar365newsलाल घेरे में दिख रहे यह शख्स कोई आम इंसान नहीं है...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में मासिक और विशेष लोक अदालत का आयोजन

Khabar365newsझालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ के तत्वावधान...