BreakingCrimeJharkhandRanchi

अमन साहू गिरोह का शातिर अपराधी राजा अंसारी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

Ranchi : अमन साहू गिरोह के शातिर अपराधी राजा अंसारी को झारखंड एटीएस ने गिरफ्तार किया है. एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने यह कार्रवाई की है. राजा मूल रूप से रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के टेरपा का रहने वाला है. वह अमन साहू के एक इशारे पर व्यवसायियों को धमकी देने, रंगदारी मांगने, गोलीबारी करने और हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए तैयार रहता था. एटीएस को काफी दिनों से राजा अंसारी की तलाश थी. अब उसकी गिरफ्तारी के बाद एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है.

ओरमांझी स्थित भारतमाला सड़क निर्माण प्रोजेक्ट के मजूदरों पर इस वर्ष फरवरी और मार्च में रंगदारी के लिए दो बार गोलीबारी की गयी थी. वारदात को अंजाम देने में राजा अंसारी भी शामिल था. इस घटना में शामिल जगत साहू और राहुल दुबे को एटीएस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं, रांची पुलिस ने प्रमोद कुमार सिंह, अमजद खान और अलाउद्दीन अंसारी उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया था. इनके पास से हथियार भी बरामद किये गये थे.

अमन साहू गैंग के सुनील मीणा की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले घड़साना के नयी मंडी का रहने वाला है. सुनील लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में रह चुका है. वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया सुनील कुआलालमपुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिए लॉरेंस के संपर्क में आया था और फिर मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपने जड़े जमाने लगा. वह लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में हत्या, रंगदारी वसूली, फायरिंग जैसे घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandLohardaga

​लोहरदगा में विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य रैली

Khabar365newsनेशनल साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी और सीता कुमारी साहू रहीं मुख्य आकर्षण लोहरदगा।...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhSports

झारखंड की अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंचला कुमारी ने GEM प्रतिभागियों को किया प्रेरित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड की पहली महिला पहलवान, जिन्होंने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज,

Khabar365newsझारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने...

HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...