CrimeJharkhand

साइबर क्राइम के आरोपी को चार दिनों से हाजत में बंद रखने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Share
Share
Khabar365news

बरकट्ठा पुलिस के द्वारा एक साइबर क्राइम के आरोपी को चार दिनों से हाजत में बंद रखने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश. परिजनो ने लगाई मदद की गुहार

बरकट्ठा. बरकट्ठा थाना पुलिस के द्वारा एक साइबर क्राइम के आरोपी को चार दिनों से हाजत में बंद कर रखने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. गिरफ्तार आरोपी ग्राम बरवां निवासी विकास कुमार की मां मंदोदरी देवी बरकट्ठा थाना पुलिस से रो रोकर अपने पुत्र को छोड़ देने की गुहार लगा रही है. जानकारी हो की पिछले 27 अक्टूबर 23 को ग्राम फिरोजी थाना पाली जहानाबाद बिहार निवासी पूजा कुमारी पिता द्वारिका प्रसाद ने बरकट्ठा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. आवेदन में पूजा ने अपने ममेरे भाई ग्राम बरवां बरकट्ठा निवासी विकास कुमार पिता विनोद प्रसाद के विरुद्ध अपने नाम से बैंक खाता खोल साइबर क्राइम कर 25 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था. बरकट्ठा थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को 27 अक्टूबर को पकड़कर थाना ले आई. जिसे 30 अक्टूबर चार दिन तक बरकट्ठा थाना में रखने पर आरोपी के परिजनों का सब्र का बांध टूट पड़ा और इसको लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए छोड़ने की गुहार लगाई है. इस बाबत बरकट्ठा थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया की इसको लेकर एक आवेदन प्राप्त हुआ है. जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं परिजनो और ग्रामीणों ने दबे जुबान बताया की पुलिस मामले को रफा दफा करने के लिए एक मोटी रकम की मांग कर रही है. सबसे दिलचस्प बात यह है की पीड़ित पूजा कुमारी के चार दिन पूर्व लिखित शिकायत देने के बावजूद आज तक मामला दर्ज नही किया गया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...