BreakingJharkhand

वर्षों से बंद पड़ी बलकूदरा पूराने ओपन कास्ट खदान से दिनदहाड़े ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कोयला निकाल रहे हैं कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा परियोजना अंतर्गत बलकूदरा स्थित वर्षों से बंद पड़ी ओपन कास्ट खदान से दिनदहाड़े ग्रामीण जान जोखिम में डालकर कोयला निकाल रहे हैं कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना। जानकारी अनुसार बड़े बड़े चट्टान के नीचे कुएं के जैसा सुरंग बनाकर प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर कुछ व्यक्ति कोयला निकालने में लगे हुए हैं।


जिस स्थान से ग्रामीणों द्वारा जान हथेली पर रखकर सुरंग खोदकर कर कोयला निकाला जा रहा है जिसके ऊपर के भाग में चट्टाने हैं जो कभी भी धंस सकती है कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
ज्ञात हो कि बलकूदरा पुरानी ओपन कास्ट खदान लगभग 25 वर्ष पहले खोली गई थी और कोयला निकालने के बाद खदान को बंद कर दिया गया हैं। प्रतीत होता है बलकूदरा पुरानी खदान कई वर्षों से बंद होने के बाद सीसीएल सुरक्षाकर्मी द्वारा इस पुराने खदान पर नजर रखना और सीसीएल द्वारा निगरानी रखना बंद कर दिया गया है।शायद बंद पड़ी खदान बलकूदरा कुरसे के अंतिम सीमा पर है और आसपास घने जंगल के साथ पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहता है शायद इस कारण सीसीएल सुरक्षाकर्मी और प्रबंधक का इस पर नजर नही है।
जिस कारण ग्रामीण द्वारा अपने जान जोखिम में डालकर बंद पड़ी खदान के किनारे के भागों से रात के अलावा दिनदहाड़े भी बड़ी मात्रा में कोयला निकाला जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...